News Addaa WhatsApp Group

बागपत: अगवा लोहा व्यापारी को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, एक करोड़ की मागी थी फिरौती

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 26, 2020  |  3:42 PM

888 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बागपत: अगवा लोहा व्यापारी को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, एक करोड़ की मागी थी फिरौती

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) जनपद के बडौत थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह अगवा हुए लोहा व्यापारी आदेश जैन (Adesh Jain) को पुलिस (Police) ने सकुशल बरामद कर लिया. अगवा व्यापारी आदेश जैन की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की आठ टीम के साथ एसटीएफ को लगाया गया था. सात घंटे की मशक्कत के बाद व्यापारी को हरियाणा यूपी बॉर्डर के पास से बरामद किया गया है. आईजे रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है. बता दें वारदात के बाद से बागपत पुलिस में हड़कंप मचा हुआ था. जिसके बाद तीनों जिलों की पुलिस को खुलासे के लिए लगाया गया था.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

आज सुबह पांच बजे हुआ था अपहरण

जानकारी के मुताबिक थोड़े ही देर में आईजी प्रवीण कुमार इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. गौरतलब है कि सोमवार सुबह लोहा व्यापारी अपने गोदाम से माल उतरवाने के लिए घर से निकले थे. जिसके बाद उनका अपहरण हो गया था. इसके बाद सुबह 6 बजे के करीब किडनैपर्स से उनके बेटे को फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी थी. जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. जिसके बाद हरकत में आई पुलिस की कई टीमें खुलासे में लगी थी. बताया जा रहा है कि पुलिस की घेराबंदी से घबराये बदमाश व्यापारी आदेश जैन को यूपी हरियाणा से सटे रटौल के जंगलों में छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस की आठ टीमों को लगाया गया था

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की शिनाख्त हुई थी. इसके बाद तीन जिलों की पुलिस के साथ ही आठ टीमें बरामदगी में लगी हुई थी. एसटीएफ भी खुलासे में जुटी थी. वारदात के सात घंटे के भीतर व्यापारी को हरियाणा-यूपी बॉर्डर सरे सकुशल बरामद कर लिया. इसे यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking