News Addaa WhatsApp Group Join करें

बार एसोसिएशन तमकुही राज का चुनाव घमासान! अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए होगी लड़ाई,शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय।

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 18, 2021  |  4:38 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बार एसोसिएशन तमकुही राज का चुनाव घमासान! अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए होगी लड़ाई,शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय।
  • बार एसोसिएशन तमकुही राज का चुनाव घमासान 
  • अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए होगी लड़ाई,शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय।

कुशीनगर बार एसोसिएशन तमकुही राज के वार्षिक चुनाव आगामी 29 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए,अब अध्यक्ष पद हेतु अशोक राय व सुनील श्रीवास्तव और महामंत्री पद हेतु अवनीश मिश्र व उमेश वर्मा ही चुनाव घमासान मे हैं। शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।

आपके लिए और..- नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच...

शेष पदों की यह है स्थिति

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद (एक पद) हेतु विभूति यादव व दयाशंकर सिंह मे दयाशंकर सिंह द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली गई, जिससे विभूति यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद,अनुभव 10 वर्ष से अधिक) हेतु संजय कुमार गुप्ता, अमरनाथ सिंह व मो0 जमिल अहमद मे अमरनाथ सिंह द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली गई। इसलिए उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार गुप्ता और मो0 जमिल अहमद का निर्विरोध निर्वाचन तय है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दो पद,अनुभव 10 वर्ष से कम) हेतु संतोष कुमार गुप्ता,विजय भारती व शैलैश राय मे शैलेश राय द्वारा अपनी उम्मीदवारी वापस ले लिया गया। इसलिए इस पद पर भी शेष बचे उम्मीदवार संतोष कुमार गुप्ता और विजय भारती का निर्विरोध निर्वाचन तय है। संयुक्त मंत्री (तीन पद) हेतु मुकेश कुमार गौतम, मार्कण्डेय वर्मा, अशोक शर्मा व रकीब अहमद कुरैशी मे रकीब अहमद कुरैशी का पर्चा कम अनुभव होने की वजह से चुनाव अधिकारीगण द्वारा निरस्त कर दिया गया जिससे इस पद पर भी शेष बचे उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।। इस प्रकार पर्चा जांच व वापसी के बाद अब अध्यक्ष (एक पद) हेतु अशोक राय व श्री सुनील श्रीवास्तव और महामंत्री (एक पद) हेतु अवनीश मिश्र व उमेश कुमार वर्मा ही मैदान मे हैं। शेष सभी पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन की सूची चुनाव अधिकारीगण द्वारा चुनाव कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करा दी गई। कोषाध्यक्ष (एक पद) हेतु अजय राय व जाबिर अली मे अजय राय द्वारा अपना पर्चा वापस ले लिये जाने से कोषाध्यक्ष पद पर भी जाबिर अली का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं कार्यकारिणी (छ:पद) हेतु मात्र तीन उम्मीदवार ओमप्रकाश श्रीवास्तव,राधेश्याम सिंह व मोहर्रम अली द्वारा चुनाव अधिकारी गण बी0 के0 मिश्र, नन्दलाल सिंह,एच0 एन0 सिंह,पुष्कर नाथ श्रीवास्तव व महाराणा प्रताप सिंह के समक्ष पर्चा दाखिल किया गया था जिसमे कार्यकारिणी सदस्यगण के दाखिल सभी पर्चे वैध पाए गए।
बार एसोसिएशन तमकुही राज स्थित चुनाव कार्यालय के अधिकारीगण द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार पर्चा दाखिल करने के लिए दि0 15 और दि0 16 जनवरी की तिथि निर्धारित थी। कल दि0 18 जनवरी सोमवार पर्चा जांच और पर्चा वापसी की तिथि तय थी। मतदान दि0 29 जनवरी 2021 दिन-शुक्रवार को होना निर्धारित है। पर्चा जांच व वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी अशोक राय व सुनील श्रीवास्तव और मंत्री पद के लिए प्रत्याशी अवनीश मिश्र व उमेश वर्मा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मतदातागण से अपने-अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील करते देखे गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल
सेलमगढ़ ओवरब्रिज कट के पास डीसीएम की टक्कर, आइसक्रीम विक्रेता घायल

कुशीनगर । राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलमगढ़ स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पश्चिमी कट के समीप…

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले…

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला…

वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)
वंचितों को मिले योजनाओं का लाभ -मिठाई लाल (सदस्य उप्र अनुसूचित जाति आयोग)

तहसील सभागार में आयोजित हुई बैठक खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में बुधवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking