News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●दिनदहाड़े लूटपाट में बोईसर पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त कार्रवाई में धरे गये 3 बदमाश.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Mar 10, 2023  |  9:42 PM

2,203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●दिनदहाड़े लूटपाट में बोईसर पुलिस और क्राइम ब्रांच के संयुक्त कार्रवाई में धरे गये 3 बदमाश.।

पालघर.| जिले के बोईसर थाना क्षेत्र में बोईसर शहर के ओस्तवाल एम्पायर स्थित ऋषभ अपार्टमेंट के राजश्री ट्रांसपोर्ट कार्यालय में बीते सप्ताह शुक्रवार,3 फरवरी को हुई अपराह्न 3.15 बजे दिनदहाड़े कर्मियों को बंधक बनाकर अज्ञात लुटेरों द्वारा लूटपाट के मामले का सफल अनावरण करते आखिर कार बोईसर पुलिस एवं लोकल क्राइम ब्रांच पालघर की संयुक्त टीम द्वारा अपराध में शामिल 3 आरोपियों को लूटपाट के दर्ज मामले में उप नगर मुंबई के आसपास से दबोच लिया गया है।


बतादें कि वादी अक्षय सदानंद पावडे (27) वर्ष और गवाह पल्लवी उदय संखे राजश्री ट्रांसपोर्ट की ओर विगत 3 मार्च को दिनदहाड़े लूटपाट को लेकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूटपाट को लेकर मुकदमा संख्या 92/2023 भादवि की धारा 392,347,34 के तहद दर्ज कराया गया था.।


बताया जाता है कि मामले को चुनौती के रूप में स्वीकार करते पालघर पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटिल के दिशानिर्देश पर अपर पुलिस अधिक्षक पंकज शिरसाठ, क्षेत्राधिकारी बोईसर व सहायक पुलिस अधिक्षक नित्यानंद झा के मार्गदर्शन में लोकल क्राइम ब्रांच पालघर व बोईसर पुलिस की बनाई गयी संयुक्त टीम में बोईसर पुलिस निरीक्षक प्रदीप कसबे,लोकल क्राइम ब्रांच पालघर पुलिस निरीक्षक अनिल विभूते,सहा.पु.नि.गजानन पडलकर (बोईसर थाना) ,उप निरीक्षक गणपत सुले,स्वप्निल सावंत देसाई क्राइम ब्रांच पालघर युनिट ,उप निरीक्षक शरद सुरलकर,विठ्ठलमणिकेरी बोईसर थाना व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा ब्लाइंड केस को यांत्रिक तरीके से तार जोड़ते हुए बड़े कामयाबी के साथ मुंबई के आसपास से 3 लुटेरों को धर दबोचा है जिन्होंने बरदात की बात कबूल कर ली है।तीनों आरोपियों को भादवि की धारा 395,398 सहित अन्य धाराओं में निरुद्ध किया गया है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘सवारी युद्ध’! बीच चौराहे पर भिड़े दो गुट,...

लूटपाट के बरदात की आगे की विवेचना बोईसर थाने के सहा.पु.निरीक्षक गजानन पडलकर द्वारा की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking