News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बन्द चीनी मिलों की जमीन को दूसरे उत्पाद हेतु नई इडंस्ट्री लगाने के लिए सरकार को सुझाव 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 10, 2023  |  8:20 PM

783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बन्द चीनी मिलों की जमीन को दूसरे उत्पाद हेतु नई इडंस्ट्री लगाने के लिए सरकार को सुझाव 

रामकोला/कुशीनगर। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार को सुझाव दिया है कि बंद चीनी मिलों की जमीनों पर औद्योगिक प्रतिष्ठान खड़ा करने के लिए  सरकार को अविलंब निर्णय लेने की जरूरत है। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यवसाय बढ़ाने में लाभप्रभ होगा।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

पूर्व विधायक श्री राव ने कहा है कि कुशीनगर जनपद के अन्तर्गत रामकोला खेतान, छितौनी,पडरौना, कठकुइया तथा लक्ष्मीगंज चीनी मिल वर्षों से बंद पड़ी है और जनपद में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए पर्याप्त कच्चा माल भी उपलब्ध है।अर्थात कच्चा एवं पक्का केला, हल्दी, आम, कटहल, गाजर, टमाटर एवं अन्य कच्ची सब्जियों से विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इसी प्रकार गन्ने के पत्ते, धान की पुआल, मक्के के डंठल तथा जलकुम्भी से कागज,गन्ने की खोई से पैकेजिंग समान,कार्ड बोर्ड तथा शीरे से डिस्टिलरी एवं शराब व अन्य वस्तुएँ तैयार की जा सकती है। 

कुशीनगर जनपद की कप्तानगंज चीनी मिल को आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराकर हर हाल में चलाया जाना चाहिए तथा अन्य बंद चीनी मिलों को दूसरे उत्पाद हेतु परिवर्तित करके उसकी जमीनों का इस्तेमाल करना चाहिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking