News Addaa WhatsApp Group

बोईसर पालघर पत्रकार संघ अध्यक्ष का जन्मदिन सहयोग दिवस के रुप में मनी.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Feb 2, 2021  |  1:30 PM

1,256 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर पालघर पत्रकार संघ अध्यक्ष का जन्मदिन सहयोग दिवस के रुप में मनी.।

●अध्यक्ष के जन्मदिन पर जरुरतमंदों में बंटे कंबल,साड़ी, व अल्पाहार.।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पालघर। जिले के पत्रकारों की अग्रणी संस्था बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि. की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पहली फरवरी को सहयोग दिवस के रुप मनाते हुए अध्यक्ष निराला के जन्म दिन पर सैकड़ो गरीब गरजू लोगों में मंदिरों के पास कंबल फल फ्रुट्स एवं विस्किट के पैकेट भेंटकर उनका सानिध्य लिया गया।

आज की हॉट खबर- नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची...


सनद रहे बोईसर- पालघर पत्रकार संघ रजि. के अध्यक्ष रामप्रकाश निराला के जन्मदिन को पत्रकारों द्वारा हर वर्ष सहयोग दिवस के रुप में मनाया जाता रहा है। इस वर्ष 60वें वर्ष पर बोईसर चित्रालय स्थित सम्राट होटल पर सुबह सर्वप्रथम मीडिया कर्मियों राजनीतिज्ञों,समाजसेवियों ने अंगवस्त्र पुष्प गुच्छें भेंटकरते हुए केक काटकर बधाई व शुभकामनाएं दी।


सहयोग दिवस के रुप में जन्मदिन मना रहे पत्रकारों का दल दहाणु रोड के पास आशागढ संतोषी माता मंदिर एवं महालक्ष्मी माता मंदिर में सर्वप्रथम सामूहिक देव आराध्य की दर्शन करने के पश्चात वहां पर असहाय गरीब गरजू पुरुष,महिलाओं समेत उनके दरिद्र नारायण बच्चों को फलफ्रुट्स, विस्किट के साथ ठंडी से ठिठुरन से निजात दिलाने के लिए सैकड़ों लोगों में कंबल,साड़ियों का वितरण किया।


         बोईसर-पालघर पत्रकार संघ रजि. की ओर से आयोजित सहयोग दिवस पर संघ के पदाधिकारीयों में कार्याध्यक्ष जयप्रकाश पाटिल, उपाध्यक्ष भूप नारायण शुक्ला, महासचिव मोहन म्हात्रे, सचिव निलेश नगरकर,ओमप्रकाश द्विवेदी कोषाध्यक्ष मंगेश नगरकर,सहसचिव अजित सिंह,दीपक निराला, कार्यकारी सदस्य मृत्युंजय पाण्डेय संपादक प्रविण पाटिल,केसीएन हेडलाईन के प्रमुख नंदन मिश्रा, कैमरा मैन महात्मा जी,राष्ट्रीय पत्रकार संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्षा संगीता मोरे,कांग्रेस जिला महासचिव मोईज शेख, सचिव रामनरेश यादव, महिला जिला सचिव जयंती महतो,सामाजिक कार्यकर्ता नीता राऊत,संगीता साह,शेरबानो खान,सुनीता सकपाल ,देवचूरी,दिनकर सूर्यवंशी, महेश भगत समेत अनेकोनेक लोग सम्मिलित रहे।

संबंधित खबरें
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
चौकीदारों ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्राम प्रहरी (चौकीदार) संघ ने सौंपा ज्ञापन खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत
सर्पदंश के बाद ईलाज के दौरान किशोर की हुई मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप सुकरौली/कुशीनगर।हाटा कोतवाली के देवतहां सुकरौली…

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौके पर पहुची पुलिस 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अर्जुन डुमरी टोला लक्ष्मीपुर गांव में सोमवार…

बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई
बंगाल जीत पर जश्न: विधायक ने मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

खड्डा, कुशीनगर। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय तथा असम में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking