सत्येंद्र पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
मथौली बाजार कुशीनगर । सोशल ऑडिट निदेशालय के निर्देश पर दिन बुधवार को सोशल ऑडिट टीमों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है इसी क्रम में विकासखंड मोतीचक के सभागार में सोशल ऑडिट टीमों का प्रशिक्षण दिन गुरुवार को संपन्न हुआ।7 सितंबर तक जिले के सभी विकास खंडों में सोशल ऑडिट टीमों को प्रशिक्षण दे देना है, उसके बाद टीमें मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कार्यो की सोशल ऑडिट करेंगी।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार सिंह, एपीओ प्रत्युष शुक्ला,प्रभारी जिला कोआर्डिनेटर अमित शुक्ला व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मोतीचक मनीष कुमार पाण्डेय,ब्लॉक कोआर्डिनेटर नेबुआ नौरंगिया अनंत भार्गव की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें सोशल ऑडिट टीमों को मनरेगा संबंधित जानकारी विकासखंड के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी ने दी, प्रशिक्षित सोशल ऑडिट टीम के सदस्य अगले बुधवार से ग्राम पंचायतों में जाकर एक माह पूर्व के और वर्तमान में कराए गए मनरेगा कार्यो की सोशल ऑडिट करेंगे, टीम के सदस्य निर्धारित प्रारूप पर सूचना डीडीओ को देंगे जो ऑनलाइन दर्ज होगा तथा उसमें कमियों का निस्तारण खंड विकास अधिकारी द्वारा ऑनलाइन ही किया जाएगा । प्रभारी जिला कोऑर्डिनेटर अमित शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायतों में जो कार्य हुए हैं उनका सही-सही सत्यापन एवं जनता से पुष्टि कराने के बाद ही रिपोर्ट दें ,इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता पर संबंधित सोशल ऑडिट टीम के सदस्य को इस कार्य से हटा दिया जायेगा, सोशल ऑडिट करने पर ग्राम स्तरीय सोशल ऑडिट टीम के प्रत्येक सदस्य को ₹201 के दर से व्यवसायिक शुल्क का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा प्रत्येक टीम में 2 सदस्य होंगे ।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…