रामकोला/कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर क्षेत्र के बाजार पूरे रौनक के साथ गुलजार हो गये है।आस्था का चार दिवसीय महापर्व कार्तिक छठ नहाय खाय के संकल्प के साथ सोमवार को शुरू हो गया है।
महापर्व को लेकर चहल-पहल दिखने के साथ ही जिन घरों में छठ होना है, वहां तैयारी शुरू हो चुकी है।रामकोला,लक्ष्मीगंज,रगड़गंज,टेकुआटार , विजयपुर सहित क्षेत्र के सभी बाजार छठ के सामानों से सज चुका है और भारी भीड़ लगनी शुरू हो गयी है।छठ पूजा के लिए कोशी,पीतल एवं बाँस के सूप ,दउरा, साड़ी ,गन्ना ,नारियल ,फल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामानों की खराददारी तेज हो गयी है।बाजारों में छठ की सामानों की अनोखी छठा दिख रही है।छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये हुये है।पूजा में हर छोटी से छोटी सामानों की अपनी अहमियत होती है। छठव्रती महिलाएं छठ मईया को प्रसन्न करने के लिए पूजा शुरू होने से पहले ही पूजा में लगने वाले सारे सामाग्री को जुटा रही है। बाजार में काफी रौनक है और छठ घाट भी सज धज कर तैयार छठव्रती महिलाओं के आने के इंतजार में है।
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…
कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…