News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र में अभी नहीं मिलेगी लॉकडाउन से आजादी, महाराष्ट्र में बढ़ाया गया 15 दिनों के लिए लॉकडाउन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 29, 2021  |  8:40 PM

1,564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र में अभी नहीं मिलेगी लॉकडाउन से आजादी, महाराष्ट्र में बढ़ाया गया 15 दिनों के लिए लॉकडाउन

महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाया गया है. ये जानकारी महाराष्ट्र सरकार के मंत्री राजेश टोपे ने दी. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में लॉकडान जैसी सख्त पाबंदियों को 15 दिनों के लिए और बढ़ाया जा रहा है. बता दें कि ये फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के उस बयान के एक दिन बाद लिया गया है जब उन्होंने कहा था कि राज्य में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को एक जून के बाद भी बढ़ाया जाएगा और उनमें बाद में चरणबद्ध तरीके से राहत दी जाएगी.

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र में एक जून तक पाबंदियां लागू हैं. बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया है कि राज्य में संक्रमण दर के कम होने के बावजूद इस समय एहतियात की जरूरत है. ठाकरे ने कहा, “10-15 जिलों में संक्रमण दर अब भी बहुत ज्यादा है. इसके अलावा, ब्लैक फंगस संक्रमण (जो कोरोना वायरस से उबर रहे या उबर चुके मरीजों में पाया जा रहा है) का खतरा है.”

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज दैनिक मामलों की संख्या कम हो गई है और पिछले साल सितंबर में दर्ज की गई संख्या तक पहुंच गई है. हमें अब भी सावधानी बरतने की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि लॉकडाउन जैसी पाबंदियां एक जून को एक साथ नहीं हटाई जाएंगी. ठाकरे ने कहा, “पाबंदियों को बढ़ाया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से कुछ समय बाद रियायत दी जाएगी.” बयान के अनुसार मुद्दे पर मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है. राज्य में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां मध्य अप्रैल में लागू की गई थी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking