News Addaa WhatsApp Group

महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटाने की प्रकिया चरणबद्ध तरीकों से लागू किया जाएगा:- उद्धव ठाकरे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 16, 2020  |  4:51 PM

1,034 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र में लॉकडाउन हटाने की प्रकिया चरणबद्ध तरीकों से लागू किया जाएगा:- उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 का खतरा अभी भी है. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि राज्य में संक्रमण की दूसरी लहर आए. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में लॉकडउन पिछले महीने 31 अगस्त तक बढ़ा दिया था.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शनिवार तक राज्य में कोविड-19 के 5,84,754 मामले सामने आये हैं और इससे मरने वालों की संख्या 19,749 है. ठाकरे ने चिकित्सकों की एक टीम के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि लॉकडाउन से कब बाहर आना है, इससे महत्वपूर्ण है कि लॉकडाउन कैसे हटाना है. उल्लेखनीय है कि ये चिकित्सक उस कार्यबल का हिस्सा हैं, जिसका गठन महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 से मुकाबले के लिए किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”जिन्होंने लॉकडाउन जल्दबाजी में हटा दिया उन्हें उसे फिर से लगाना पड़ा. मैं राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर नहीं चाहता.”

उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार के ‘मिशन बिगिन अगेन’ पहल को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा. वायरस से मुकाबले की गति रुकनी नहीं चाहिए क्योंकि वायरस का खतरा अभी बरकरार है और राज्य में मानसून अभी भी सक्रिय है. हमें वर्षा संबंधी बीमारियों को लेकर भी सतर्क रहना होगा.”

संबंधित खबरें
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking