News Addaa WhatsApp Group Join करें

महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघटना की ओर से टापटेन महामैगजीन का अनावरण व जीवनगौरव पुरस्कार-2021 का आयोजन संपन्न.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 5, 2021  |  7:28 PM

1,035 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघटना की ओर से टापटेन महामैगजीन का अनावरण व जीवनगौरव पुरस्कार-2021 का आयोजन संपन्न.।
पालघर.। महराष्ट्र राज्य पत्रकार संघठना (रजि.) की ओर से रविवार 5 सितंबर को सायं 3.00 बजे से जिला मुख्यालय स्थित आर्यन हाईस्कूल मिनी दांडेकर सभागृह,कचहरी रोड पालघर  में टाँपटेन पालघर महामैगजीन प्रकाशन व जीवनगौरव पुरस्कार समारोह-2021 का आयोजन संपन्न हुआ.।
     कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख अतिथि नवी मुंबई में तैनात सहायक पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटील, समाजसेवी स्वामीनाथ पाण्डेय, रायचंद भाई शाह तथा संघटना के अध्यक्ष भाऊसाहेब गुंड के हाथों द्वीपसमूह प्रज्जवलन और बालिकाओं द्वारा स्वागतम गीत से किया गया।
       महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघटना (रजि.) की ओर से इस अवसर पर सर्वप्रथम टापटेन महामैगजीन पालघर -2021 का लोकार्पण व तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट पूर्ण कार्य करने वाले महानुभावों के साथ मीडियाकर्मियों को जीवन गौरव पुरस्कार -2021 के सम्मान से नवाजा गया।
●पालघर के प्रमुख उद्योजक,समाजसेवी
,व्यवसायी व  मीडियाकर्मी जिन्हें मिला सम्मान.!●
       कार्यक्रम में श्रवण स़िंह राजपुरोहित,निलेश पाटील,गिरजेश आर.सिंह, मुकेश म.दुबे,अरविंद सिंह क्षत्रिय,शैलेश अ.ठाकुर, भुख बैक के संयोजक, रमेश मोहनलाल चौहान, राधेश्याम चौधरी, मधुकर चि.पाटील, गिरीश भाऊसाहेब,रामाकांत अप्पा साहेब शिंदे, एडवोकेट विश्वेश दि. झारापकर,एड.धरमसेन विजेंद्र गायकवाड़,जयकुमार पटवा,महिला समाजसेवी चंदा दीपक दुबे,मंगेश तावड़े,सूरज दीपक मल्होत्रा मीडिया जगत के जावेद लुलानिया,कृष्णदत्त मिश्रा,दयाशंकर सिंह, हर्षद पाटील, ओमप्रकाश द्विवेदी को स्मृति चिन्ह,प्रशस्तिपत्र देकर उत्कृष्टता पूर्ण सेवा सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
    प्रमुख अतिथि के रुप में अध्यक्षीय स़ंबोधन में सहा.पुलिस निरीक्षक मानसिंह पाटील ने आयोजकों को समाजिक लोगों के सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघटना रजि. के सलाहकार सरस्वती के वरदपुत्र पं.भुपेन्द्र (राजू)शर्मा व आभार अध्यक्ष भाऊसाहेब गुंड ने किया।
     कार्यक्रम का समापन एक स्वर में राष्ट्र गान के उपरांत आयोजकों की ओर से अल्पाहार से किया गया।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड
गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड

कुशीनगर। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष फ्रांसेस्को अरेज़ो एवं रोटरी फाउंडेशन के अध्यक्ष होल्गर नाक…

चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
चार दिन की मासूम की मौत पर कप्तानगंज में हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking