News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुबंई में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2020  |  11:39 AM

1,327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुबंई में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी WhatsApp

महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में देर रात से बारिश का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में निम्न दबाव क्षेत्र के कारण, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम वर्षा होगी। कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के तटीय और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होगी और तटीय दक्षिण गुजरात में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होना की संभावना है। भारी बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) ने बुधवार को महाराष्ट्र में तैनात 3 टीमों को भेजा था, ये टीम सोलापुर, पुणे के इंदापुर और लातूर में तैनात की गयी है।

आपके लिए और..- अपराधियों पर सख्ती, महिलाओं की सुरक्षा और फरियादियों को राहत—तमकुहीराज...

सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने भारी वर्षा की चेतावनी के कारण आज होने वाली ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संशोधित तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रात को हुई तेज बारिश के कारण मुंबई के कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया है, सायन पुलिस स्‍टेशन और किंग्‍स सर्कल के पास सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश आफत बनकर बरस रही है।

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में रात से शुरु हुई भारी बारिश ने मुंबईवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। कोलाबा में अब तक 85 मिलीमीटर और सांताक्रूज में अब तक 66 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने राज्‍य में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, पालघर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है तो सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी में रेड अलर्ट की चेतावनी दी गयी है। मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में 14 और 15 अक्‍टूबर को भारी बारिश की पूरी संभावना है। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्‍य के रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, उस्मानाबाद, सोलापुर, लातूर और नांदेड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking