News Addaa WhatsApp Group

यूपी कौशल विकास मिशन के ऑफिस में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  5:20 PM

672 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी कौशल विकास मिशन के ऑफिस में लगी भीषण आग, बचाव कार्य जारी

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार को अलीगंज स्थित उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कार्यालय में भीषण आग (Fire) लग गई. आग लगने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर विभाग को बुलाया. मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग को बुझा रही हैं. फिलहाल किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. वहीं राहत बचाव कार्य जारी है.

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

मामला अलीगंज इलाके का है. दरअसल दुर्गा नवमी के कारण उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का कार्यालय रविवार को बंद था. दिन में ऑफिस के दूसरे मंजिल से अचनाक धुआं उठता देख कर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक आग तेज हो गई थी. पुलिस ने सूचना फायर विभाग को दी. दमकल चार गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हैं.
हालांकि आग किस वजह से लगी अभी तक पता नहीं चल पाया है. आशंका जताई जा रही है कि दशहरे की वजह ऑफिस बंद था इसलिए शार्टसर्किट आग की वजह हो सकती है. आग से फर्नीचर और फाइले जलने की बात कही जा रही है. मौके पर पुलिस बल समेत कौशल विकास मिशन के अधिकारी मौजूद है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking