नई दिल्ली | जानलेवा महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते स्कूल और कॉलेज (School and Colleges) समेत देशभर के शिक्षण संस्थान पिछले करीब 6 महीने से बंद हैं. हालांकि अधिकतर राज्यों ने स्कूल खोले जाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने नए दिशानिर्देशों के अनुसार 21 सितंबर से नौवीं से 12वीं क्लास तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने की बात कही थी, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश में स्कूल खोले जाने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.
दरअसल, टाइम्सनाउ के अनुसार उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में 21 सितंबर से स्कूल खोले जाने की उम्मीद नहीं के बराबर नजर आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि यूपी में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. दिनेश शर्मा के अनुसार, इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि स्कूलों को आंशिक रूप से खोले जाने की अनुमति दे दी जाए. कम से कम इस महीने तो स्कूल खोले जाने की संभावना नहीं है. बच्चों की सुरक्षा अहम मसला है, जिससे किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता.
उत्तर प्रदेश में स्कूल खोले जाएंगे या नहीं, इस पर अंतिम फैसला प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही करेंगे. हालांकि यूपी सरकार का फिलहाल ऐसा कोई इरादा नजर नहीं आ रहा है. यहां तक कि पेरेंट्स ने भी कोरोना काल में अपने बच्चों को स्कूल भेजने में असमर्थता जताई है.
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…
गोरखपुर। पुलिस की वर्दी का नाम सुनते ही आम आदमी के मन में अक्सर…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…