मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट का प्रेजेंटेशन देखा। अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रस्तावित हो सकता है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा, अफसरों ने जमीन का अधिग्रहण बेहद शांति तरीके से किया है। नहीं तो ये वही जगह है जहां गोलियां चलती थीं और आंदोलन होते थे, लेकिन आज सारे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से पूरे हुए। एयरपोर्ट प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
एयर कनेक्टिविटी होगी मजबूत
सीएम ने कहा, जेवर एयरपोर्ट एक सपना था।इसे हमने जिला प्रशासन के माध्यम से किसानों से सीधे बात की और भूमि अधिग्रहण के लिए कार्य पूरा किया गया। इसके लिए मैं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने समयबद्ध ढंग से भूमि अधिग्रहण करके पुनर्वास कार्य किया। उत्तर प्रदेश 2024 तक 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ये जेवर एयरपोर्ट सहायक बने…इसका प्रयास करना होगा
कुशीनगर के लिए जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल फ्लाइट
सीएम ने कहा, देश के सबसे बड़ी आबादी के राज्य के लिए ये एयर कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। 2017 से पहले सिर्फ दो ही एयरपोर्ट थे जहां पर फ्लाइट सर्विस होती थी। एक लखनऊ और दूसरा वाराणसी, लेकिन आज प्रदेश मे 8 एयरपोर्ट क्रियाशील हैं। सीएम ने कहा, कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हम कार्य पूरा कर चुके हैं, और इसे कभी भी इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए शुरू किया जा सकता है।
शेयर होल्डिंग एग्रीमेंंट हुआ
शनिवार को लखनऊ में एयरपोर्ट को लेकर शेयर होल्डिंग एग्रीमेंट किया गया। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम जमीन को लीज पर देने की डीड फाइनल हो गई है। पहले चरण में 1334 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहण के साथ इसे खाली कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नागरिक उड्डयन विभाग के नाम मौजूद ये जमीन अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नाम ट्रांसफर की जाएगी।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…