News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला नगर में छठ घाट की सजावट अभूतपूर्व, भव्य सजावट के साथ छठ घाट छठवर्ती महिलाओं के लिए तैयार -चेयरमैन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Nov 9, 2021  |  7:49 PM

1,202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला नगर में छठ घाट की सजावट अभूतपूर्व, भव्य सजावट के साथ छठ घाट छठवर्ती महिलाओं के लिए तैयार -चेयरमैन

रामकोला/कुशीनगर । सूर्य उपासना का महापर्व सूर्य षष्ठी व्रत के लिए छठ घाटों की तैयारियों में जनप्रतिनिधि भी जुट गये है। छठ घाटों की सफाई पर विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है। छठ घाटों की व्यवस्था को लेकर रामकोला नगर में विशेष तैयारी शुरू हो गई है। चाहे रोशनी की बात होती या पेयजल की व्यवस्था चेयरमैन इसकी जिम्मेदारी उठाने की बात कर रही हैं।रामकोला नगर के छठ घाट को चारों तरफ से सजाकर एक प्रवेश द्वार के साथ भव्य रूप दिया गया है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास पोखरा स्थित छठ घाट की व्यवस्था में लगी चेयरमैन रमिता देवी एवं उनके प्रतिनिधि उमेश गोंड ने मंगलवार को चेतना संवाददाता रामबिहारी राव को जानकारी दी कि छठ घाट पर उमड़ी भीड़ को कोई परेशानी न हो इसके लिए छठ घाट पर पूरी सजावट के साथ प्रकाश के भी समुचित इंतजाम किए जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि छठ घाट को अंतिम रूप देने के लिए नगर पंचायत द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य जारी है और पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी,को संज्ञान में लेते हुए छठ घाट का विस्तार किया गया है और टेंट पंडाल से सजा भी दिया गया है।चेयरमैन ने कहा कि छठवर्ती महिलाओं के लिए छठ घाट पूरी तरह तैयार है।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अम्बरीष कुमार सिंह सहित सभासद गण एवं बड़े बाबू हरेराम शर्मा, विकास चौहान,रामकुमार,आमिर,दुर्गेश, दुर्गा पटेल,ध्रुव नारायण शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking