News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला:- माँ भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रध्दालु, माँ काली के जीणोद्धार के अवसर पर आयोजित हुआ था भगवती जागरण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 24, 2021  |  4:25 PM

690 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला:- माँ भगवती के जागरण में भजनों पर झूमे श्रध्दालु, माँ काली के जीणोद्धार के अवसर पर आयोजित हुआ था भगवती जागरण

रामकोला (कुशीनगर):- रामकोला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसम्हां टोला- रगड़गंज बाजार स्थित काली मंदिर के जीर्णोद्धार के मौके पर शनिवार की रात भगवती जागरण का आयोजन किया गया।भजन गायक लक्ष्मण मौर्या व नम्रता राय,जुबैर समेत आदि ने भजनों को गाया। देवी भक्त भजनों को सुनकर रात भर आनंद लेने के साथ ही झूमते रहे और देवी माँ का जयकारा लगाते रहे।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व रामकोला विधायक रामानन्द बौद्ध ने भजन गायक को चुनरी ओढ़ाया।कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक और उनके साथियों ने देवी माँ की आरती  मां का दरबार सजाने, तथा गणपति आराधना से की। इसके बाद शुरू हुई भजन की गंगा, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। मेरी लाज रखो मां.. सुनते ही पांडाल जय मां-जय मां के जयकारे से गूंज उठा। उन्होंने ज्वाला मइया तोहार महिमा अपरंपार को सुनाया। भजन को सुनकर श्रोता थिरकने लगे। आधी रात के बाद जब कार्यक्रम की समाप्ति की बारी आई तो भजन गायक ने मां की आरती उतारी।

इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान रमाशंकर जायसवाल उर्फ रामा जायसवाल ने सभी अगन्तुओ के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान राकेश मद्धेशिया,राजन मद्धेशिया, रंजित सिंह, सन्तोष मद्धेशिया,सरवन गुप्ता,छोटे जायसवाल ,जगदीश जायसवाल,काजू ,गोपाल,दुखी वर्मा, नन्हे, मुस्तकीम,महावीर जायसवाल सहित तमाम देवी भक्त उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking