News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की पिकअप की ठोकर से दर्दनाक मौत 

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 23, 2021  |  5:26 PM

1,236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की पिकअप की ठोकर से दर्दनाक मौत 

रामकोला/ कुशीनगर | मॉर्निंग वाक पर निकले रामकोला नगर के एक मकैनिक की एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।वही मोहल्ले की एक अन्य महिला भी घायल हो गयी।मौके पर पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी।

आज की हॉट खबर- सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार...

प्राप्त समाचार के अनुसार रामकोला कस्बा के पुरानी बाजार निवासी संजय मद्धेशिया पुत्र काशीनाथ मद्धेशिया उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतिदिन की भांति रविवार को भोर में टहलने निकले।सुबह 5 बजे के करीब लौटते वक्त रामकोला – कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्मे माता मंदिर के सामने कप्तानगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिक अप ने संजय को पीछे से ठोकर मार दी।घटनास्थल पर ही संजय की दर्दनाक मौत हो गयी।वाहन चालक मौके से फरार हो गया।लोगों ने जानकारी दी कि उसी समय कुछ महिलाएं भी टहल कर आ रही थी जो बाल-बाल बची।घटना की जानकारी होने पर मौके पर स्थानीय पुलिस पहुँची और शव को कब्जे में लेकर अंतपरीक्षण हेतु भेज दी और आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।संजय भाईयों में सबसे बड़ा था।वह विगत कई वर्षों से अलग रहता था तथा पुरानी बाजार में गुमटी में बिजली उपकरण का मरम्मत कर परिवार का जीविका चलाता था।संजय के दो बच्चे एक बेटा व एक बेटी है।संजय की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।घर में मातम पसरा हुआ है।मोहल्ले के लोग शोकाकुल हैं।परिवार की रूदन से सभी की आँखे नम हो जा रही है। हृदय विदारक घटना की वजह से बाजार के लोग काफी दुःखी है।

संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…

सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश
सेवरही : शासन के गाइड लाइन के अनुरूप मनाए त्यौहार :अनिल शर्मा (चौकी प्रभारी) पीस कमेटी के बैठक में सौहार्द और शांति का संदेश

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…

‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा
‎तेज रफ्तार पल्सर की टक्कर से महिला की मृत्यु, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से छात्र की दर्दनाक मौत

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking