News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: सादगी से मना 28 वां किसान शहीद दिवस!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2020  |  1:50 PM

1,174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सादगी से मना 28 वां किसान शहीद दिवस!
  • सादगी से मना 28 वां किसान शहीद दिवस
  • दिवंगत समाजवादी नेता यस आर यस यादव को मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि

राजेश कुमार चौहान/न्यूज़ अड्डा
रामकोला/कुशीनगर | 
सन 92 मे हुए गन्ना मूल्य भुगतान के लिए हुए आंदोलन में शाहिद हुए किसानों की याद में 28वा किसान दिवस सादगी के साथ मनाया गया जिसमें शहीद किसानों के साथ ही दिवंगत सपा नेता यस आर यस यादव को भी दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।
वृहस्पतिवार को दोपहर बारह बजे पूर्व मंत्री व किसान नेता राधेश्याम सिंह त्रिवेणी इंजियरिंग सुगर मिल के गेट पर 92 में हुए बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के आंदोलन में शहीद किसान जमीदार मिया व पडोही हरिजन के समाधि स्थल पहुचे और सहीदो को याद करते हुए फूल माला अर्पित किए साथ ही दिवंगत सपा नेता यस आर एस यादव को भी पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रह कर श्रद्धांजलि दिए उनके साथ एम एल सी रामअवध यादव,पूर्व विधायक पूर्णमाशी देहाती, सपा नेता एके बदल, राजेश्वर गोविंदराव, काशीनरेश सिंह,रामनिवास यादव,दिलशाद आलम, हरिहर यादव ,घनस्याम यादव,राजेन्द्र यादव, सहित सैकड़ों लोगों ने समाधि स्थल पर फूल माला चढ़ा कर श्रदांजलि अर्पित किए।कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री व किसान नेता राधेश्याम सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में अत्याचार और जुर्म बढ़ गए है,कोई सुरक्षित नही है,किसानों के गन्ने के 10 हजार करोड़ रुपए बकाए है भुगतान नही होरहा है ,हमारी बेटी बहन सुरक्षित नही है।बेरोजगारी चरम पर है कोई सुनने वाला नही है।श्री सिंह ने आगे कहा हो केंद्र ने गन्ने का एस एम पी 285/- तय की है लेकिन किसानों की दुश्मन बानी योगी सरकार का ध्यान किसानों के तरफ है ही नही।आज किसान शहीद दिवस पर शहीद स्थल से घोषणा करता हूँ की अगर अगले सीजन में गन्ना मूल्य नही बढ़ा तो समाजवादी लोग एक बड़ा आंदोलन करेंगें।
लगभग एक घण्टे के कार्यक्रम में प्रसाशन में तरफ से भारी पुलिस बल तैनात थी। कोरोना महामारी को देखते हुए सादगी से कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking