News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: स्वर्ण व्यवसायी हत्याकाण्ड में खुलासा, अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 16, 2020  |  8:22 AM

1,558 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: स्वर्ण व्यवसायी हत्याकाण्ड में खुलासा, अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!
  • स्वर्ण व्यवसायी हत्याकाण्ड का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार
  • रामकोला पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कामयाबी

न्यूज अड्डा के लिये कुशीनगर से सुरेन्द्र के साथ राजेश चौहान

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

रामकोला/कुशीनगर | जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज पेट्रोल पम्प के पास 6 अगस्त 2020 को स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा वर्मा पुत्र बृजनाथ वर्मा निवासी बहादुरगंज थाना कोतवाली पड़रौना को गोली मारकर लूट का प्रयास किया गया था जिसकी इलाज के दौरान 04 दिन बाद मृत्यु हो गयी थी। जिसके संबंध में थाना रामकोला पर मु0अ0सं0 199/2020 धारा 394/302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा तत्काल टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये थे। जनपद की स्वाट व थाना रामकोला की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर विशुनपुरा तिराहा थानाक्षेत्र रामकोला के पास उपरोक्त घटना से संबन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त विशाल गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता साकिन पकड़ियार नौगावां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर को 15 अगस्त 2020 को एक अदद अवैध शस्त्र मय कारतूस 315 बोर व एक अदद चोरी की मोटर साईकिल पैशन प्रो नं0 UP 57 F 9650 के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 06.08.2020 को लक्ष्मी पेट्रोल पम्प के सामने मैने अपने दो अन्य साथियो सिन्टू सिंह पुत्र मन्टू सिंह साकिन जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर एवंअजय सिंह उर्फ गुड्डू बाबा निवासी छपरा (बिहार) के साथ स्वर्णकार को गोली मारकर लूट का प्रयास किये थे। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 204/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा.द.वि. व मु0अ0सं0 205/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। विशाल गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता साकिन पकड़ियार नौगावां थाना रामकोला जनपद कुशीनगर।

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

  • मु0अ0सं0 199/2020 धारा 302/394 भादवि थाना रामकोला कुशीनगर
  • मु0अ0सं0 204/2020 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भा.द.वि. थाना रामकोला कुशीनगर
  • मु0अ0सं0 205/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्टथाना रामकोला कुशीनगर
    एक अदद मोटरसाइकिल पैसन प्रो काला रंग नं0 UP 57 F 9650
  • एक अदद नजायज तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ।

इस सफलता के पीछे प्रभारी निरीक्षक करुणेश प्रताप सिंह थाना रामकोला ,स्वाट टीम प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता ,उ0नि0 जगमोहन राय उ0नि0 विवेकानन्द यादव , आरक्षी अमित कुमार सिंह रामकोला रणजीत यादव स्वाट टीम, चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम, शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम, चन्द्रभान वर्मा सर्विलांस सेल शिवानन्द सिंह स्वाट टीम, बालेन्दू , संदीप यादव थाना रामकोला की भूमिका सराहनीय रही।

संबंधित खबरें
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप
कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त तेवर,चार वाहन सीज, माफियाओं में हड़कंप

कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…

बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking