News Addaa WhatsApp Group Join करें

लोक आस्था का महापर्व छठपूजा में 4दिनों का तप नहाय-खाय से हुआ शुरू.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Nov 8, 2021  |  1:49 PM

1,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लोक आस्था का महापर्व छठपूजा में 4दिनों का तप नहाय-खाय से हुआ शुरू.। WhatsApp
Responsive image

◆कोरोनाकाल में सार्वजनिक छठपूजा इस बार भी नही.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर। कोरोना के वैश्विक महामारी के बीच सार्वजनिक जगहों पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सरकार के पाबंदी के बाद व्यक्तिगत रुप से घरों पर सूर्योपासना के साथ छठ मैय्या की चार दिनों तक चलने वाले देश के विभिन्न राज्यों समेत विश्व के कोने- कोने में श्रद्धापूर्ण नियमों से अस्तांचल व उगते सूर्य को अर्घ्य देने वाला महापूजा का आगाज आज  नहाय खाय से विकट तपस्या के साथ आरंभ हो गयी।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...


कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी 8 नवबंर आज सोमवार से आरंभ चार दिनों का तपब्रत का समापन गुरुवार 11 नवंबर को छठब्रतियों द्वारा देर रात से उगते सूर्य को निहारते पँव फटते सूर्योदय पर सूर्य को अर्घ्य देने से होगा। आज सोमवार की शाम छठब्रतियों द्वारा लौकी अरवाँ चावल खाकर अगले दिन मंगलवार शाम को विशुद्ध शाकाहारी साधारण तरिके से पूरे दिन उपवास के पश्चात पंचमी तिथि में शाम को खरना के दिन मिट्टी के चुल्हे अथवा शाकाहारी चुल्हे पर नये चावल का खीर गन्ने का गुड़ या रस, गाय के दुध में बनाते हुए घी में बना चुपड़ी रोटी का प्रसाद तैयार कर भगवान के भोग लगाने के उपरांत पास पडो़स,ईष्ट मित्रों में बांटते हुये छठब्रती जन खरना करते 36 घंटो के कठिन तप को बिना जलग्रहण किये पुरे लोक आस्था से स्वच्छता के नियमानुसार आरंभ कर करेंगे।


छठब्रती तीसरे दिन कार्तिक मास शुक्ल पक्ष के षष्टी नक्षत्र में बुधवार को पुरे दिवस उपवास के उपरांत नदी,तलाबों,जलाशयों पर न जाकर इस बार कोरोनाकाल में सांकेतिक कृत्रिम बनाये गये घाटों पर सायं अस्तांचल सूर्य को विनम्रतापूर्वक अर्घ्य देते पूनः निज स्थान के वापसी और चौथे दिन सप्तमी में गुरुवार को सुबह उषाकाल से ही उगते सूर्य की ओर मुँह किये पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर का पूजन करते गाय के दूध से अर्घ्य देने के साथ कठोरतम तप का विश्राम पास पड़ोस में छठ प्रसाद वितरण करते स्वयं जलपान कर करेगें।


•प्रशासन ने संक्रमण के खतरे से सार्वजनिक छठ पूजा पर लगाई रोक•
पुरे जिले के विभिन्न स्थानों के अलावे औद्योगिक शहर बोईसर में स्थित सार्वजनिक छठ घाटों पर जिला प्रशासन की ओर से जारी गाईड लाईन के मुताबिक सार्वजनिक छठपूजा पर इस बार भी रोक लगा दी गयी है। ऐहतियातन घरों में सांकेतिक पूजा करने का आग्रह ग्रामपंचायतों एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से इस महामारी से बचने को लेकर की जा रही है।

भाजपा बोईसर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र (पप्पू) संखे, पूर्व भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने लोक आस्था का महापर्व छठपूजा मना रहे छठब्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए शासन के निर्णय पर अफसोस जताया है.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking