News Addaa WhatsApp Group

`वसूली मॉडल` की भारी सफलता के बाद CM योगी का नया ऐलान, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2020  |  7:30 PM

1,577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
`वसूली मॉडल` की भारी सफलता के बाद CM योगी का नया ऐलान, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार

देवरिया | प्रदर्शनों में तोड़फोड़ करने वालों से सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान के CM योगी के ‘वसूली मॉडल’ को बेंगलुरू और अमेरिका तक में अपनाए जाने की चर्चा के बाद अब एक ‘नए मॉडल’ की धमक सुनाई पड़ने लगी है जिससे बड़े-बड़े माफियाओं की नींद उड़ गई है. ये धमक शनिवार को देवरिया में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के इस ऐलान से सुनाई पड़ रही है कि, माफिया से खाली कराई जा रही जमीन पर सरकार गरीबों के लिए घर बनाएगी.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

देवरिया और मल्‍हनी विधान सभा क्षेत्र की जनसभा के मंच से सीएम योगी ने सपा और बसपा पर भी जमकर हमला बोला. योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में दंगे और अराजकता कराने के लिए गुंडों की नई श्रृंखला तैयार कर रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में ऐसा संभव नहीं है.

व्यापारियों की जमीनें होंगी वापस

सीएम योगी ने कहा कि अवैध तरीके से जुटाई गई माफिया की हर संपत्ति सरकार जब्‍त करेगी. व्‍यापारियों और उद्यमियों की जमीनों पर पिछली सरकारों के समर्थन से गुंडों ने कब्‍जा किया था, उसे मुक्‍त कराकर वापस किया जाएगा. कब्‍जे से मुक्‍त कराई जा रही शेष जमीनों पर सरकार उन गरीबों के लिए आवास बनाएगी,जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं. CM योगी ने इसी जनसभा के मंच से लव जेहाद पर भी चेतावनी दी और कहा कि सरकार बहुत इस पर नया कानून बनाने जा रही है.

मंच से पूछा, गुंडों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चलने पर कैसा लगा?

सीएम ने कहा, सपा,बसपा अपने लिए जी रहे थे. सपा की सहानुभूति माफ़ियाओं के साथ है और हमारी सहानुभूति जनता से. इसीलिए, हम गुंडों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवा रहे हैं. योगी ने भीड़ से पूछा माफ़ियाओं की संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है आपको कैसा लग रहा है, भीड़ ने हाथ उठा कर बहुत अच्‍छा .. बहुत अच्‍छा.. का नारा लगाया.

किसान-नौजवान सबके साथ खड़ी हुई सरकार

सरकार की योजनाओं का लाभ गिनाते हुए कहा कि देश के गरीब,किसान,नौजवान और महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया,लेकिन तुष्टिकरण नहीं किया. जनता की सेवा राजनीति का विषय नहीं है. गरीबों को रसोई गैस कनेक्‍शन और बिजली कनेक्‍शन समेत तमाम योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. हमने 30 लाख लोगों को अलग अलग क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने का काम किया है. साढ़े तीन लाख युवाओं को नौकरियां दीं.ग्रामीण महिलाओं को बैंक शखी योजना के जरिये रोजगार दिया. प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया. अब बड़ी संख्‍या में कंपनियां आ रही हैं लोगों को रोजगार और व्‍यापार मिल रहा है.

विपक्ष को लिया आड़े-हाथ

योगी ने कहा कि अपराधियों से सहानुभूति रखने वाली पार्टियों को समर्थन नहीं मिलना चाहिए. सपा गुंडों की नई श्रृंखला बना रही है ताकि दंगे कराए जा सकें, लेकिन सरकार ऐसा नहीं होने देगी. बेटियों के अपराधियों को जेल भेजने के साथ ही उनके पोस्‍टर चौराहों पर लगा रही है. योगी ने कहा कि चीनी मिलें बेच कर किसानों,नौजवानों को बेरोजगार करने वाले सपा,बसपा के लोग किस मुंह से जनता के बीच जा रहे हैं.

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking