News Addaa WhatsApp Group Join करें

विराट ने छोड़ी RCB की भी कप्तानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2021  |  11:04 PM

927 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विराट ने छोड़ी RCB की भी कप्तानी

विराट कोहली IPL के मौजूदा सीजन के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने अगले महीने शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम की कमान छोड़ने की घोषणा पहले ही कर दी है

आपके लिए और..- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

विराट ने अपने मैसेज में कहा- RCB के कप्तान के रूप में यह मेरा आखिरी IPL होगा। मैं अपना आखिरी IPL मैच खेलने तक RCB का खिलाड़ी बना रहूंगा। मैं आरसीबी के सभी प्रशंसकों को मुझ पर विश्वास करने और मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं।

बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं विराट

विराट जब भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करते वक्त कहा था कि वे टेस्ट और वनडे टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे। विराट अब बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। पिछले दो सालों में उनकी बैटिंग फॉर्म कमजोर हुई है। वे लंबे समय से कोई अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं जमा पाए हैं।

2013 में बने थे RCB के कप्तान

विराट कोहली 2013 सीजन से RCB के कप्तान हैं। उनकी अगुवाई में टीम फाइनल में तो जरूर पहुंची लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत पाई। विराट ने IPL में अब तक 132 मैचों में टीम की कमान संभाली है। इनमें से 60 में RCB को जीत मिली। 65 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 3 मैच टाई रहे और 4 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन
IPL 2026: किंग कोहली का छक्का और वो 5 फॉर्मूले, जिसने RCB को लगातार दूसरी बार बनाया IPL चैंपियन

खेल डेस्क (NewsAddaa): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 
पेनाल्टी शूटआउट में गोरखपुर ने नरकटियागंज को 5-4 से हराया 

46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल  तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking