कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने सहित गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज था गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, कप्तानगंज थाने में दर्ज मु0अ0सं0 213/2026 में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। इसी मामले में दुर्गेश राजभर पुत्र गुलाब राजभर, निवासी बरवा बाजार, थाना रामकोला, जनपद कुशीनगर वांछित चल रहा था। वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार को कप्तानगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया।
अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमें सक्रिय हैं। कप्तानगंज पुलिस की इस कार्रवाई को भी इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, कांस्टेबल अभिषेक यादव, कांस्टेबल हर्ष कुमार सिंह तथा कांस्टेबल रईश अली शामिल रहे।
हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…
मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…
बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…