कसया, कुशीनगर | नगर कसया के गोरखपुर मार्ग पर संचालित वृद्धा आश्रम में आश्रित वृद्ध जनों का दंत चिकित्सा परिक्षण विशेषज्ञ दंत चिकित्सक द्वारा शिविर लगा क़र निःशुल्क किया गया l ज्ञात हो कि वृद्धा आश्रम में 60-65 की संख्या में वृद्धजन आश्रित हैं, जिनका सम्पूर्ण देख भाल वृद्धा आश्रम द्वारा किया जाता हैं l इसी क्रम में वृद्ध जनों का सभी प्रकार का स्वास्थ्य परिक्षण हमेशा कराया जाता है, जिसके क्रम में सुशील डेंटल क्लिनिक के दंत रोग विशेषज्ञ डा. शैलेन्द्र ने वृद्धा आश्रम में आश्रित सभी वृद्ध जनों का शिविर लगा क़र दंत परिक्षण कियाl दंत परिक्षण में कई वृद्ध जनों के दांतो में समस्याएं मिली, जिन्हे दवा और सलाह दिया गया l इसी क्रम में चार वृद्ध जनों के दांतो में खोड़ीला, सड़न व दर्द जैसी गंभीर समस्या होने पर उनका क्षतिग्रस्त दाँत को चिकित्सक द्वारा निकाला गया l
उक्त चिकित्सक द्वारा किए जा रहे मानवीय कार्य के लिए आश्रम की प्रबंधक रागिनी सिंह रज्जु ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया l इस मौके पर वृद्धा आश्रम के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे l
हाटा कुशीनगर। मातृ दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर द्वारा…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के…
तेज रफ्तार वाहन ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मारकर रौंदा, मौके पर दो…
हाटा कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ…