कसया/कुशीनगर। शांति सद्भावना मंच की एक बैठक महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा) में हुई। जिसमें संवैधानिक मूल्यों व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की गई।
अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता/ भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि हमारी संस्कृति शुरू से मेल जोल की रही है और हजारों वर्षों से लोग बिना भेद रहते चले आ रहे है। मंच के जोनल कोआर्डिनेटर संजय सिंह ने कहा कि मंच का उद्देश्य समाज में सद्भावना व शांति कायम करना है। हर माह मासिक बैठक विभिन्न अवसरों पर होगी। राष्ट्रीय एकता न्याय और शांति पर चर्चा की। चर्चा में वक्ताओं ने संवैधानिक अधिकार, मूल कर्तव्य, संवैधानिक मूल्य, न्याय ,समता, स्वतंत्रता, बंधुता, और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि पर विस्तृत चर्चा की।
बैैैठक मेंं केदार सिंह, महेश गुप्ता, रिंकू राव, अजय सिंह, बलिकरन, जयराम सिंह, मिठाइलाल, संतोष भारती, अमित सिंह, परमहंस सिंह, राम नक्षत्र यादव, मेहदी हसन, रामप्रीत, आदर्श पाण्डेय, दसई, सत्य प्रकाश त्यागी आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…