News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएचसी हाटा 24 घण्टे के लिये सील!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 14, 2020  |  1:56 PM

999 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएचसी हाटा 24 घण्टे के लिये सील! WhatsApp
Responsive image
  • सीएचसी हाटा 24 घण्टे के लिये सील
  • महिला चिकित्सक व एल टी एंटीजेन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा/कुशीनगर।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के आज दो कर्मचारी के कोविड टेस्ट में धनात्मक आने पर स्वास्थ्य केंद्र को 24 घण्टे के लिये सील कर दिया गया। अब पुनः आगामी 16 सितंबर दिन बुधवार को खुलेगा।
बताते चले कि आज कोविड टेस्ट के दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आरबीएसके की महिला चिकित्सक डॉ अनिता व कोरोना टेस्ट कार्य में ड्यूटी करने वाले कोरोना योद्धा एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी एंटीजेन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये। उसके बाद उन्हें होम क्वारंटाइन के लिये घर भेज दिया गया। तथा पूरे अस्पताल को सेनेटाइज कराकर 24 घण्टे के लिये सील कर दिया गया। अब अस्पताल पुनः 16 सितंबर को खुलेगा। इस दौरान डॉ प्रशांत मल्ल,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव, तेजप्रताप सिंह,आशुतोष मिश्र,राजीव राय,राजकुमार चौधरी,लालसाहब सिंह,सतीश सिंह,देवेन्द्र सिंह,विवेकानंद मिश्र,अनिल सिंह,मुनीब,संतोष आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- छठ पर्व को लेकर अलर्ट मोड में तरयासुजान पुलिस थानाध्यक्ष...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा
जाम से निजात दिलाने सड़क पर उतरे प्रभारी निरीक्षक, मातहतों के साथ संभाला मोर्चा

हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…

युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन
युवा संसद: तीन प्रतिभागियों का विधानसभा के लिए चयन

हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…

मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद
मेले में अवैध शराब का खेल! तुर्कपट्टी पुलिस ने तीन को दबोचा, 246 पाउच बरामद

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking