News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली: प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित, सांसद विजय दूबे ने मशाल जलाकर की शुरूआत।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 7, 2021  |  6:05 PM

1,047 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित, सांसद विजय दूबे ने मशाल जलाकर की शुरूआत।
  • प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित।
  • सांसद विजय दूबे ने मशाल जलाकर की शुरूआत।
  • कई जिलों के खिलाड़ियों ने लिया भाग।

सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली नवसृजित नगर पंचायत में आज नेहरू इंटर कालेज सेमरी के खेल मैदान में एक विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस में विभिन्न जनपदों से आये हुए पुरुष तथा महिला खिलाड़ियो ने भाग लिया।खेल प्रतियोगिता का आकर्षक 1600 मीटर तथा 100 मीटर की दौड़ रही जिसमे 1600 तथा 100 मीटर रुस्तम तथा अमित चौरी चौरा जिला गोरखपुर रहे।वही 100 मीटर बालिका वर्ग सीनियर में रागिनी ( लखनऊ)ने तथा जूनियर वर्ग में अमृता यादव ने बाजी मारी। भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियो का हौसला बढ़ाते हुए सांसद कुशीनगर विजय दुबे ने कहा कि खेल से हमारे देश को विश्वपटल पर पहचान मिली है।आज पूरे विश्व में भारतीय खिलाड़ियों का परचम लहरा रहा है।

इस अवसर पर सांसद विजय दुबे, हाटा विधायक पवन केडिया, हाटा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा,नेहरू इंटर कालेज प्रबंधक विवेक कुमार सिंह , अध्यापक मनोज शाही,रविश कुमार सिंह, आशुतोष पाण्डेय, पूर्व प्रधान सुकरौली राजेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार पत्रकार, संजीव जैसवाल, पप्पू गुप्ता, मनोज यादव अंकित मद्देशिया सहित सैकड़ों हज़ारो की संख्या में दर्शक मौजूद थे।इस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शाइन क्लासेज के डायरेक्टर आदित्य यादव तथा समाजसेवी विमलेश मिश्रा के सहयोग से हुआ।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking