चंद्रप्रकाश त्रिपाठी/न्यूज अड्डा
सुकरौली बाज़ार/कुशीनगर। एक तरफ जहां हरसमय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की मांग उठ रही थीं वही तैनाती के बाद उन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।सुकरौली से सटे बिशुनपुर ठूठी के संतोष मोदनवाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए यह आरोप लगाया है कि महिला चिकित्सक की लापरवाही ही उसकी पत्नी सहित बच्चे के मौत का कारण बनी।उन्होंने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि मेरी पत्नी की नार्मल डिलीवरी का प्रयास किया गया जबकि हालत नार्मल डिलीवरी के नही थे।हालत गंभीर होने पर महिला चिकित्सक द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जहाँ प्रसव के बाद मां सहित नवजात शिशु की मौत हो गई।इस शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए सीएमओ कुशीनगर ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।
कुशीनगर । लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से…
हाटा, कुशीनगर। त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ और जाम की समस्या से…
हाटा कुशीनगर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण…
कुशीनगर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे…