सुकरौली। पर्यावरण के लिए हमेशा कार्य करने और वेटलैंड दिवस पर विशेष योगदान के लिए वन विभाग ने सुकरौली क्षेत्र के रविश सिंह को सम्मानित किया है। सोमवार को वन विभाग की ओर से ढाढ़ा स्थित वन विभाग के रेंज कार्यालय पर रेंजर राजेश कुशवाहा ने प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया। सम्मान पत्र देने के बार रेंजर राजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक होकर कार्य करने की जरूरत है। जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है।इस दौरान रबिश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता होना अति आवश्यक है।उन्होंने कहा कि सम्मान मिला है तो मेरा हौशला बढ़ा है।उन्होंने कहा कि आगे भी लोगों को जागरूक कर निःशुल्क वितरण करता रहूंगा।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…