News Addaa WhatsApp Group

सुशांत की याद में श्रद्धा कपूर ने जो लिखा, वो पढ़कर आपका दिल भी रो पड़ेगा!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2020  |  4:03 PM

1,319 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुशांत की याद में श्रद्धा कपूर ने जो लिखा, वो पढ़कर आपका दिल भी रो पड़ेगा!

सुशांत की याद में श्रद्धा कपूर ने जो लिखा, वो पढ़कर आपका दिल भी रो पड़ेगा!

न्यूज अड्डा स्पेशल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरी इंटस्ट्री सकते में है। उन लोगों के दुख का कोई पारावार नहीं है, जिन्होंने सुशांत के साथ काम किया है या उनके नज़दीक रहे। किसी को यक़ीन नहीं हो रहा कि सुशांत नहीं रहे। इस बात का ग़म अधिक है कि वो इस तरह से गये, जिसकी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। सुशांत के साथ छिछोरे में काम कर चुकीं श्रद्धा कपूर की हालत कुछ ऐसी ही है। चार दिन बाद भी वो श्रद्धा इस ग़म में डूबी हैं। थोड़ा सम्भलने के बाद श्रद्धा सुशांत से जुड़ी अपनी यादों को इंस्टाग्राम पर साझा किया, एक बेहद इमोशनल नोट के ज़रिए।

श्रद्धा ने लिखा- ” जो हुआ है, उसे स्वीकार करने की कोशिश कर रही हूं। बहुत मुश्किल है। एक बड़ा खालीपन हो गया है, सुशांत। प्यारे सुश। विनम्र, बुद्धिमान, जीवन के लिए जिज्ञासु, हर चीज़ में सौन्दर्य देखने वाला, हर जगह। अपनी ही मस्ती में नाचने वाला। सेट पर हमेशा आशान्वित रहना। सोच रही हूं, हमारी अगली बातचीत किस विषय पर होती। एक बेहतरीन साथी कलाकार होने के साथ वो एक शानदार व्यक्तित्व थे।

जिन लोगों की वो कद्र करते थे, उन्हें खुश देखना चाहते थे। उसकी मीठी मुस्कान। शूटिंग के दौरान हम खगोल शास्त्र, विभिन्न फलसफों पर बात करते थे। वो लम्हे जो हमने साथ गुज़ारे, वो जादू से भरे थे। उनके घर पर कविता और संगीत की शाम। उन्होंने अपनी टेलीस्कोप से चांद दिखाया था और मैं इस ख़ूबसूरती को इतने क़रीब से देखकर नि:शब्द हो गयी थी।

हमारा छिछोरे गैंग उनके घर गया था, जहां शांति और प्रकृित ने मन मोह लिया। उन्हें प्रकृति से बहुत प्यार था। सामान्य-सी बातें उन्हें मोह लेती थीं और वो उन्हें अपने जीनियस अंदाज़ में देखते थे। वाकई, वो अपनी तरह के अकेले थे। बहुत याद आएगी। सबसे प्यारे सुश। जगमगाते रहना।”

छिछोरे 2019 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म का निर्देशन दंगल वाले नितेश तिवारी ने किया था। फ़िल्म में सुशांत ने ऐसे इंजीनियर का रोल निभाया था, जो ख़ुद को लूज़र मानता है, मगर जब किशोर उम्र का बेटा आत्महत्या की कोशिश करता है तो वो हिल जाता है और फिर उसकी हौसलाअफ़जाई के लिए अपने लूज़र गैंग की कहानी सुनाता है।

छिछोरे कमर्शियली सक्सेसफुल रही थी और सुशांत की बेहतरीन परफॉर्मेंसेज़ में से एक मानी जाती है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित आवास पर सुसाइड कर ली थी। हालांकि सुसाइड की सही वजह का अभी तक पता नहीं चला है। कहा जा रहा है कि वो छह महीनों से डिप्रेशन में थे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking