हाटा/कुशीनगर | विकास खण्ड मोतीचक के ग्रामसभा अथरहा के भटवलिया टोला पर पारस यादव के झोपड़ी में भोर में आग लगने से झोपड़ी जलकर राख हो गई एवं दो भैस बुरी तरह झुलस गये तथा दो कुत्ते भी मर गये व उसमें रखा हुआ अनाज, साईकिल व सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसकी सूचना पाकर क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने मौके पर पहुचकर स्थिति की जायजा लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग दिया एवं मौके पर ही विधायक ने विभागीय अधिकारियों को बुलाकर सरकारी लाभ हेतु कार्यवाई के निर्देश दिये।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश मिश्र, प्रधान सुनील जायसवाल, बैरिस्टर शुक्ला, पवन केसरवानी, लालबचन चौहान, राजकुमार चौहान, वशीन्द्र मिश्र, रजनीश बर्नवाल, मुंशी सिंह, अरूण पाण्डेय, शंकर सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…