खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने ग्राम सभा महादेवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की स्थिति, आवागमन की व्यवस्था तथा ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ लगातार सक्रिय रहें तथा प्रभावित लोगों तक शीघ्र एवं प्रभावी राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी खड्डा, क्षेत्राधिकारी खड्डा, प्रिशू गुप्ता, प्रशांत शर्मा, श्रीकांत चौहान, रामभजुँ चौहान, नथुनी कुशवाहा, जनप्रतिनिधिगण साहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…