वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा, कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक कुशीनगर बिनोद कुमार सिंह के नेतृत्व व क्षेत्राधिकरी कसया के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्व धर पकड़ अभियान के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार राय,उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, इतेश यादव, विजय कुमार, व महिला कांस्टेबल अर्चना दूबे के साथ वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के प्रयास मे क्षेत्र भ्रमण पर थे। कि मुखबिर जरिए सूचना मिली कि एक मुकदमे का वांछित अभियुक्त नगर के वार्ड नंबर एक बाघनाथ निवासी राहुल गोंड़ जो काफी दिनो से फरार चल रहा है, वह गौरी मोड़ पर खड़ा है।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स मौके पर पहुच गये। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा तो पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
कुशीनगर। जिले की पटहेरवा पुलिस को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ी सफलता…
कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और शासन की गाइडलाइन के अनुरूप संपन्न…
गंभीर घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान तोड़ा दम बाइक सवार युवक…
तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्क पट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम नकटहाबसडीला– बलडीहां मार्ग पर सोमवार की…