News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: खाली मकान से डेढ लाख नगदी सहित लाखो के गहने चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 16, 2020  |  9:38 PM

1,217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खाली मकान से डेढ लाख नगदी सहित लाखो के गहने चोरी
  • खाली मकान से डेढ लाख नगदी सहित लाखो के गहने चोरी
  • पुलिसटीम मौके पर गयी थी,शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा: जयप्रकाश पाठक (नवागत प्रभारी निरीक्षक)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर नगर पालिका हाटा के वार्ड नम्बर एक बीर अब्दुल हमीद नगर मुजहनारहीम मुहल्ले में स्थित एक सुनसन घर को चोरों ने निशाना बना दिया। घटना के समय परिवार के समय सभी लोग दवा कराने दूसरे शहर गए हुए थे। घटना की जानकारी शुक्रवार को घर आने के बाद हुई। गृह स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है।
नगर पालिका के वार्ड नम्बर एक बीर अब्दुल हमीद मुजहना मुहल्ले में साधना सिंह का घर है। उनके परिवार के एक सदस्य की तबीयत खराब होने के कारण परिवार के सभी लोग घर में ताला बंद कर दवा कराने गोरखपुर गए हुए थे। कई दिनों बाद शुक्रवार को जब लोग वापस घर लौटे और घर के अंदर दाखिल हुए तो देखा कि सभी कमरों का फाटक खुला हुआ था। परिवार के लोग जब कमरों में गए तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा हुआ था। साधना सिंह ने बताया कि आलमारी में रखे डेढ लाख रुपये, करीब तीन लाख रुपये के जवरात सहित अन्य कीमती समान चुरा ले गए। गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। बताया जा रहा है कि चोर चहारदिवारी के सहारे अंदर घुस कर और ‌लोहें का ‌ग्रील काट कर चोर अंदर दाखिल हुए थे।
इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस टीम मौके पर गई थी।जल्द ही मामले का अनावरण कर दिया जाएगा।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking