News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा नगर पालिका परिषद की बैठक संपन्न!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 23, 2020  |  11:39 AM

882 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा नगर पालिका परिषद की बैठक संपन्न!

वेदप्रकाश मिश्रा/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

हाटा/कुशीनगर | नगर पालिका बोर्ड की बैठक नपाध्यक्ष मोहन वर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सभी सभासदों ने अपने अपने विचार रखे और विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति बनी।
रविवार को हाटा नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित बोर्ड की बैठक में नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने सभी सभासदों की सहमति से हर वार्ड में कर्मकांड के दौरान महिलाओं के नहाने हेतु ढाई करोड़ रुपए की लागत से स्नानागार बनवाने व करोड़ रुपए की लागत से पर प्रकाश,नाली निर्माण सड़क के निर्माण आदि विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।
इसके अलावा नगर में साफ – सफाई पर विशेष चर्चा की गई। वहीं नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में देश, प्रदेश व जनपद में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर 197वां,29वां,और प्रथम स्थान हासिल होने पर सभी सभासदों, कर्मचारियों को बधाई दिया।
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह, राकेश रमण मिश्र, मनीष चौरसिया, संजीव कुमार राव उर्फ पिंटू,टीपू खान, रणजीत सिंह,अर्जुन मौर्या, अमित मणि, मनीष रुंगटा,जय प्रकाश जायसवाल, जगरनाथ यादव, मनोनीत सभासद अग्निवेश मणि,नीलम , सुभाष प्रसाद सहित सभी सभासद उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking