News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पुराने मकान का दीवार गिरने से एक की मौत तीन गंभीर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 22, 2021  |  6:45 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुराने मकान का दीवार गिरने से एक की मौत तीन गंभीर

हाटा/कुशीनगर | नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 14 लोहिया नगर के रामपुर महारथ में एक जर्जर खपरैल की मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपके लिए और..- नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

रामपुर महारथ निवासी गुलाब सिंह की पुरानी खपरैल की मकान थी जो काफी जर्जर हो चुकी थी। एक हफ्ते से परिवार के लोग ही मकान को धीरे धीरे तोड़ रहे थे कि शनिवार को सुबह ग्यारह बजे गुलाब सिंह उम्र 65 वर्ष व उनकी पत्नी सत्यधामा सिंह उम्र 60, शालू सिंह पुत्री अजित सिंह उम्र 15 व श्रृष्टि सिंह उम्र 13 वर्ष दीवार तोड़ रहे थे कि अचानक पूरी दीवार गिर गया। जिसमें चारों दब गए। दीवार गिरने की आवाज़ सुनकर गुलाब सिंह का पुत्र अजित सिंह व अगर बगल के लोग पहुंचे और चारों लोगों को निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाया जहां डाक्टरों ने सत्यधामा सिंह को मृत घोषित कर दिया तथा गुलाब सिंह,शालू व श्रृष्टि सिंह को स्थिति गंभीर होने पर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा व नपाध्यक्ष मोहन वर्मा ने परिवार के लोगों को ढांढस बढाया।और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।इस दौरान लेखपाल रामेंद्र तिवारी, सभासद राकेश रमण मिश्र,उदयभान कुशवाहा, अर्जुन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking