वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | 33 /11 विद्युत उपकेन्द्र खोट्ठा के अंतर्गत ग्राम रामपुर , मधवलिया , सतपोखरिया आदि गांवों का अवर अभियंता ओमप्रकाश पासवान के नेतृत्व में सघन जाँच अभियान चलाया गया । जिसमें 162उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई ।जाँच के दौरान 67 उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिजली बकाया होने के कारण काट दिया गया है । अवर अभियंता ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि चेकिंग अभियान अनवरत चलता रहेगा । बकाया विद्युत बिल उपभोक्ता शिघ्र भुगतान कर दे ।बिजली कटने के बाद दुबारा बिजली जोड़ने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ कठोर कार्यवाही की जायेगी ।इस दौरान जे ई ओमप्रकाश पासवान , धीरेन्द्र सिंह ,सत्यनारायण चौरसिया , ज्ञानी , सदानन्द यादव , मुन्ना सिंह , राकेश ,विजयी ,आजाद ,बिटटू ,मोनू आदि उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…