खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। विधायक विवेकानंद पाण्डेय के प्रयासों के बाद क्षेत्र के बरवा रतनपुर और भूमिहारीपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चन्द्र शेखर मिश्र ने 23 अक्टूबर 2026 को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शासन को भेजे गए पत्र में कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया विकास खंड के भूमिहारीपट्टी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा खड्डा विकास खंड के बरवा रतनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत किए जाने का उल्लेख किया गया है। पत्र के अनुसार, शासनादेश दिनांक 6 मई 2017 में वर्णित व्यवस्था में शिथिलता प्रदान करते हुए दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को सीएचसी के रूप में उच्चीकृत करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए आख्या एवं प्रस्ताव शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जा सके।
दोनों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय के प्रयास से जुड़ी इस पहल को खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…