News Addaa WhatsApp Group

हाटा: बवासीर से ना हो परेशान होम्योपैथिक में है सफल इलाज:  डा०राजेश कुमार मिश्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 5, 2021  |  6:49 PM

1,792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बवासीर से ना हो परेशान होम्योपैथिक में है सफल इलाज:  डा०राजेश कुमार मिश्र

हाटा/कुशीनगर | पाइल्स यानी बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें पीड़ित व्यक्ति के गुदा (Anus) के अंदर और बाहरी हिस्सों में सूजन आ जाती है
जिसकी वजह से गुदा (Anus) के अंदरूनी हिस्से या बाहर के हिस्से में स्किन जमा होकर और इसमें से कई बार खून निकलने के साथ दर्द भी होता है उक्त बाते एक प्रेसवार्ता के दौरान न्यूज अडडा से कही।
आगे डा०श्री मिश्र ने कहा कि पाइल्स यानी बवासीर की समस्या आजकल लोगों में आम हो गई है और इसकी सबसे बड़ी वजह है एक्सरसाइज ना करना और जंक फूड का ज्यादा सेवन करना बात यह है कि गलत खान पान के कारण ही पाइल्स की समस्या बढ़ती जा रही है यदि आप हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपना लें और अपने खान-पान का ध्यान रखें तो इस बीमारी से बच सकते हैं
( बवासीर के कारण )

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

बवासीर यानी पाइल्स के निम्न कारण होते हैं।

– कब्ज की समस्या कब्ज के कारण पेट साफ नहीं होता है और मल त्याग में जोर लगाना पड़ता है जिसकी वजह से पाइल्स की समस्या हो जाती है
– जो लोग ज्यादा देर तक खड़े होकर काम करते हैं उन्हें भी बवासीर की समस्या हो जाती है
– पाइल्स यानी बवासीर का एक कारण मोटापा भी है
– प्रेगनेंसी के दौरान भी कई महिलाओं को पाइल्स की समस्या हो जाती है
– डिलीवरी के बाद भी यह समस्या हो सकती है

पाइल्स यानी बवासीर के लक्षण

आपको निम्न लक्षण दिखे तो यह पाइल्स हो सकती है

– मल त्याग के समय दर्द होना और रक्त आना
– मलद्वार के आसपास सुजन या गांठ जैसे होना
– मलद्वार के आसपास खुजली होना
– मल त्याग के बाद भी ऐसा लगना कि पेट साफ नहीं हुआ है
पाइल्स के मस्सों से सिर्फ खून आना !

बवासीर रोग का निवारण

– पाइल्स होने पर हरी सब्जियों का सेवन करें !
– ताजा फलों का जूस और सब्जियों का सूप बनाकर पिए !
– रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पिए !
– भोजन हमेशा समय पर करें !
– सुबह उठने के बाद व्यायाम करें !

चिकित्सकों की सलाह अनुसार – जिन्हें पाइल्स की समस्या है उन्हें चटपटा मसालेदार खाना , खट्टी चीजें और लाल मिर्च के सेवन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए , ऐसी कोई चीजें ना खाएं जो आसानी से नहीं पचती हैं!

संबंधित खबरें
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल
बुढ़वा जंगल के समीप दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…

तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना
तमकुहीराज : तीन सूत्रीय मांगों पर लेखपालों का कार्य बहिष्कार, तहसील में धरना

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…

दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking