हाटा/कुशीनगर | हाटा विधानसभा व नगरपालिका क्षेत्र मे नवनिर्मित इण्टरलाकिंग सड़कों व नाली का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने विधिवत पूजन के साथ किया।
ज्ञात हो कि विकास खंड मोतीचक के रोहुआ मछरगावा में पन्द्रहवाँ केन्द्रीय वित्त आयोग योजना अन्तर्गत राजेश प्रसाद के घर से पिच रोड तक इण्टरलाकिंग लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि विधानसभा के अन्दर जो भी विकास हो रहा है वो आप जनता जनार्दन की देन हैं आपके सहयोग से केन्द्र व प्रदेश की सरकार है जिसके चलते हर क्षेत्र में विकास हो रहा है चाहे व बिजली व्यवस्था हो या शौचालय की व्यवस्था हो सड़क हो हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। उपस्थित लोगों ने विधानसभा के अन्दर हो रहे विकास कार्य से विधायक पवन केडिया जी की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस मौके पर विजय पाण्डेय, चन्द्रपाल कन्नौजिया, मुंशी सिंह, सुधाकर पाण्डेय, हरीश पाण्डेय, विजय कुशवाहा, अभिषेक पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, इन्द्रजीत सिंह, रजनीश बर्नवाल, शिवनाथ वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।
कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…
कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…
कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…
कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…