हाटा/कुशीनगर। केंद्र सरकार द्वारा नए कृषि बिल के विरोध में विपक्षी दलों एवं कई किसान संगठनों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था, लेकिन हाटा तहसील क्षेत्र में भारत बंद का कोई असर नजर नहीं आया। बंद के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह जगह पुलिस के जवान तैनात किए गये थे। रोज की तरह बाजार सामान्य रूप से खुला रहा। क्षेत्र में विपक्षी दलों द्वारा कहीं कोई विरोध प्रदर्शन नहीं रहा।उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाठक द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया। दोपहर बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला प्रभारी गुलबदन यादव के नेतृत्व में भैसही बाजार चौराहे पर प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन एसआई वेद प्रकाश को सौंपा गया।इस दौरान अनिरुद्ध तिवारी राम सिंह रामविलास गोंड आदि उपस्थित रहे।
लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष निलेश रंजन राव भी हुए धरने में शामिल खड्डा,…
सेवरही कुशीनगर । श्रम विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज जनपद…
एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…
हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…