News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मूर्ति चोरी का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन -राधेश्याम सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2020  |  12:14 PM

1,333 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मूर्ति चोरी का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन -राधेश्याम सिंह
  • मूर्ति चोरी का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो होगा आंदोलन -राधेश्याम सिंह (पूर्व मंत्री)

वेद प्रकाश मिश्र/ न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

हाटा कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिपरैचा कुटी से वेशकिमती चार मूर्तियों की हुई पाँच दिन पूर्व चोरी की घटना की सूचना पाकर बुधवार को मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने पुलिस प्रशासन को आगाह किया कि अगर जल्द से जल्द मूर्तियों की बरामदगी नहीं हुई तो बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
बुधवार को पिपरैचा कुटी पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री ने जायजा लिया और वहीं से पुलिस के आलाधिकारियों से जरिए दूरभाष वार्ता कर उन्हें चेतावनी दी कि चोरी गई अष्टधातु की चार मूर्तियों की शीध्र बरामदगी नहीं हुई तो हम गांव के लोगों के साथ राम-जानकी मंदिर के सामने हाटा पिपराइच रोड पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने यह भी चेताया कि इस मामले में किसी निर्दोष ब्यक्ति को ना फंसाया जाय। राज्यमंत्री ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया,बंचरा तथा करमहा मठ से भी बारह साल पहले अष्टधातु की डेढ़ दर्जन मूर्तियां चोरी हुई थी जिनका अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया।श्री सिंह ने कहा कि पुलिस को चाहिए कि इस मामले को चुनौती पूर्ण लेते हुए शीध्र खुलासा करें। इस दौरान हरे राम सिंह, कपिलेश्वर बरनवाल, उपेन्द्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking