News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मेले में किसानों ने जाना उन्नत खेती के गुर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 19, 2021  |  6:16 PM

799 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मेले में किसानों ने जाना उन्नत खेती के गुर

हाटा/कुशीनगर | कृषि विभाग कुशीनगर द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड सुकरौली के देवतहा कोहरौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का शुभारंभ संयुक्त कृषि निदेशक उ प्रशोध एवम मृदा सर्वेक्षण डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। मेले में किसानों को उन्नत तकनीक अपना कर उत्पादन बढ़ाने हेतु विभाग द्वारा विभिन्न स्टाल लगाए गए थे। मेले में पहुचे किसानों ने वैज्ञानिक शोधों व नयी तकनीकी के बारे में जानकारी ली। कृषि यंत्रों के स्टाल पर किसानों ने विशेष रुचि दिखाई। डॉ सिंह ने मेले में पहुचें किसानों को बताया कि अन्नदाता देश के लोगो का पेट पालने का कार्य करता है। जलवायु परिवर्तन की वजह से फसलों की उत्पादन पर विपरीत असर पड़ता है। जिससे उनकी आमदनी भी प्रभावित होती है। ऐसे में संरक्षित कृषि तकनीक अपनाने की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, प्रभारी उप कृषि निदेशक बाबूराम मौर्या, विपिन सिंह, राममिलन यादव, एडीओ कृषि विवेक कुमार सिंह, विनय कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय व अन्य मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार
कुशीनगर : साइबर ठगी का हुआ ‘रिवर्स अटैक’, पीड़ित को मिले पूरे 80 हजार

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के बढ़ते जाल के बीच कुशीनगर पुलिस ने एक बार फिर…

तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
तमकुहीराज ; मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नई परंपरा पर रोक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कुशीनगर। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के…

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking