हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विगत एक जून से 18 प्लस के लोगो का टीकाकरण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर अपना स्लॉट बुकिंग के साथ आये लोगों को लग रहा है। टीकाकरण के प्रति लोगो का रुझान भी बढ़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को 18 प्लस में निर्धारित लक्ष्य 100 के सापेक्ष समाचार लिखे जाने तक 87 लोगो को लग चुका था।आज टीकाकरण शुरू होने पर सर्वप्रथम दिव्यांग व्यक्ति सुशील कुमार ने टीका लगवार कर दुसरो को जागरूक करते हुये कहा कि सभी को अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवा लेना चाहिये। यह पूरी तरह सुरक्षित है आज कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। इसका कोई साइड इफेक्ट्स नही है।
टीकाकरण टीम में मुख्य रूप से तेजप्रताप सिंह,सत्यप्रकाश रावत,आशुतोष मिश्र,राजेश ओझा,अमित श्रीवास्तव,सतीश सिंह,राजकुमार चौधरी,विजयकृष्ण द्विवेदी,सीएचओ प्रगति वर्मा,प्रीति सिंह,नीलम यादव,मनीषा आर्या, जीया वर्मा,स्टाफ नर्स कामिनी विश्वकर्मा, एएनएम प्रियंका निषाद,रचना चौधरी,पूनम गुप्ता,पूनम वर्मा,प्रतिभा ओझा,पूनम पटेल आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…