वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | 33 /11 विद्युत उपकेन्द्र तहसील मुख्यालय हाटा के अंतर्गत हाटा उपनगर में विजिलेंस टीम एवं अवर अभियंता ओमप्रकाश पासवान द्वारा संयुक्त सघन जाँच अभियान चलाया गया ,जाँच के दौरान नगर के जिसमें 32उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई ।जाँच के दौरान 12 #उपभोक्ताओं का कनेक्शन बिजली बकाया होने के कारण काट दिया गया है । 31 उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल के रूप में 87 हजार रुपये की वसूली की गई । अवर अभियंता ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि चेकिंग अभियान अनवरत चलता रहेगा । बकाया विद्युत बिल उपभोक्ता शिघ्र भुगतान कर दे ।बिजली कटने के बाद दुबारा बिजली जोड़ने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ कठोर कार्यवाही की जायेगी । कांस्टेबिल अरविंद कुमार एवं हेड कांस्टेबिल मार्कंडेय मिश्र , रामबदन सिंह , देवेन्द्र सिंह ,काशी , मुन्ना सिंह , हरेंद्र प्रसाद , अरविन्द ,दिनेश कुशवाहा, बैरिस्टर सिंह ,हरेन्द्र निषाद आदि उपस्थित रहे ।
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…