News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सहभोज से सामाजिक समरसता बढ़ता है: दिग्विजय शाही

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 26, 2021  |  7:01 PM

1,378 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सहभोज से सामाजिक समरसता बढ़ता है: दिग्विजय शाही

हाटा/कुशीनगर | समरसता की आवश्यकता हर जगह है। इसके लिए सहभोज का आयोजन महत्वपूर्ण है। हिदू समाज एकजुट रहेगा, तो राष्ट्रविरोधी शक्तियां भी अपने उद्देश्य में सफल नहीं होंगी। हमारी एकजुटता समाज व देश के विकास को मजबूती प्रदान करेगी।
उक्त बाते शुक्रवार को नगर में हिन्दू समरसता भोज कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के मंडल प्रभारी दिग्विजय किशोर शाही ने कही।
नगर के पैकोली में स्थित गौशाला परिसर में हिदू समरसता भोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे और एक साथ बैठकर खिचड़ी ग्रहण किया। श्री शाही ने कहा कि सहभोज सामाजिक समरसता कायम करता है। इसका प्रचलन भारतीय संस्कृति में आदि काल से है। वेदों व शास्त्रों में समरसता के अनेक उदाहरण हैं। सामाजिक सौहार्द कायम करने में इसका खासा महत्व है। विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष कमलेश शाही ने कहा कि सहभोज आपसी मतभेद मिटाता है। ऊंच-नीच, जाति-पाति का विभेद समाप्त करता है। हर ग्राम पंचायतों में माह में एक बार सहभोज का कार्यक्रम जरूर आयोजित करना चाहिए। जिससे एकता का भाव और मजबूत हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दू महासभा के जिलामंत्री सुधीर रूंगटा ने किया।
इस दौरान अरुण प्रताप सिंह, ,विपिन वर्नवाल, प्रतीक वर्नवाल, धर्मेन्द्र सिंह,विशाल प्रजापति,झाबर चौहान, नमो सेना के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार रुंगटा ,कौशल मणि, सन्नी गुप्ता,दिलीप बर्नवाल, सत्यम वर्नवाल सहित आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking