News Addaa WhatsApp Group Join करें

हार्दिक पांड्या ने बनाई आल टाइम बेस्ट प्लेंइग 11, इस भारतीय को दी कप्तानी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2020  |  2:07 PM

1,327 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हार्दिक पांड्या ने बनाई आल टाइम बेस्ट प्लेंइग 11, इस भारतीय को दी कप्तानी

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने वर्ल्ड क्रिकेट के एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को चुनकर IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन बनाई है.हार्दिक पंड्या ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में महान खिलाडियों को चुना है. दिलचस्प बात ये रही कि हार्दिक पंड्या ने IPL की ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का कप्तान एक भारतीय खिलाड़ी को चुना है.
पंड्या ने जिस भारतीय खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग इलेवन का कप्तान चुना है उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी है.महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन IPL खिताब जीते हैं. वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चार खिताब अपने नाम किये हैं.पंड्या खुद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, लेकिन फिर भी उनकी नजर में महेंद्र सिंह धोनी ही बेस्ट कप्तान हैं.
हार्दिक पंड्या ने अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा को बतौर ओपनिंग बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. पंड्या ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को रोहित शर्मा के ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में चुना है.
हार्दिक पंड्या ने विराट कोहली को नंबर तीन और एबी डिविलियर्स को नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए चुना है.
पंड्या ने नंबर 5 पर सुरेश रैना को चुना. पंड्या ने अपनी प्लेइंग इलेवन में नंबर 6 पर बल्लेबाजी के साथ कप्तानी का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी को सौंपा है.
नंबर 7 और ऑलराउंडर की भूमिका के लिए हार्दिक पंड्या ने खुद का चयन किया.
पंड्या ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन की स्पिन जोड़ी बनाई है.
पंड्या ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को बतौर तेज गेंदबाज चुना है.

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking