News Addaa WhatsApp Group Join करें

अकीदत के साथ मनाया शब ए बारात…कब्रिस्तानों में पढ़ा फातिहा,मस्जिदों में रात भर चला इबादत का दौर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 8, 2023  |  3:33 PM

687 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अकीदत के साथ मनाया शब ए बारात…कब्रिस्तानों में पढ़ा फातिहा,मस्जिदों में रात भर चला इबादत का दौर WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मंगलवार की रात शब ए बारात को बड़ी अकीदत के साथ मनाया।पूरी रात खुदा की इबादत में ही गुजारा।अकीदतमंदों ने रात भर इबादत किया और अपने पूर्वजों और रिश्तेदारों के कब्रो पर जाकर फातिहा पढ़ा,इसके साथ ही महिलाएं अपने घरों में इबादत करती रही।इस्लामी मान्यता के अनुसार शब ए बारात की रात इबादत का दौर चलता है ।साथ ही इस रात मुस्लिम समुदाय के लोग अपने उन परिजनों को जो इस दुनियां से रुखसत हो चुके हैं कि मगफिरत यानी कि मोक्ष प्राप्ति के लिए कब्रिस्तान जाते हैं और उनके लिए दुआएं करते हैं।इस रात में दान देने का भी खास महत्व है।मंगलवार की सूर्यास्त से ही लोग मस्जिदों की ओर रुख कर इबादत में जुट गए जो सुबह फजर तक चलता रहा।बीच मे कुछ समय के लिए एक साथ होकर लोग अपने गांव के कब्रिस्तानों में पहुँचे और वहाँ फातिहा पढ़ अपने पूर्वजों की मगफिरत के लिए दुआएं की।तथा लोगों ने खूब खैरात (दान) भी किया।अकीदतमंदों ने अगले दिन बुधवार को रोजे भी रखा ।ऐसी मान्यता है कि शब ए बारात के अगले दिन का रोजा रखने से एक हज सवाब (लाभ) मिलता है ।इसी के चलते अकीदतमंदों ने शब ए बारात के अगले दिन रोजा रखा जिसमें ज्यादातर महिलाएं रोजा रखी रखते दिखी।क्षेत्र के बंजारा पट्टी ,खुशी पट्टी,जिगना,बाजू पट्टी ,बैजनाथ पुर बरवापट्टी,परसौना,अर्जुनहा ,सोहनरिया,नटवा,चौपरिया, सिधुआँ भाठ आदि गावो में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने -अपने गांव के मस्जिदों में रात भर नफिल नमाज़े, तस्बीह,दरूद व शरीफ,कुरान की तिवालत कर इबादत किया।अपने-अपने गांव के क़ब्रिस्तानों में जाकर फातिहा पढ़ अपने मरहुमीन (मृत) परिवार वालों के लिए मगफिरत (मोक्ष )के लिए दुआएं मांगी।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

इस अवसर पर मौलाना फकरुद्दीन निजामी, हसमुद्दीन रिजवी, सिकन्दर आजम,अब्दुल मजीद,वाज़िद अली,इंजमामुल हक,हबीबुल्लाह,जाहिद जमाल,अबरार शेख,जमालुद्दीन,मोहसिन अख्तर,लियाकत अली,रसूल अंसारी,नासिर,शोलु,शेख अब्दुल समद,अनवर,नुरुल हसन,मुराद,जावेद अख्तर,मेहदी हसन,ईशा अंसारी,बिस्मिल्लाह अंसारी,शहबाज खान,एकबाल अंसारी,आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking