दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। बताया जा रहा है कि आज शाम तक ही उनकी रिपोर्ट भी आ जाएगी। दरअसल, अरविंद केजरीवाल की रविवार से तबीयत थोड़ी खराब है। उन्हें गले में दर्द और बुखार की शिकायत है। यह कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण हैं। इसीलिए उन्होंने पहले खुद को आइसोलेट किया और अब आज कोरोना टेस्ट के लिए उनका सैंपल लिया गया है।
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के तबीयत के संदर्भ में सोमवार को कहा था, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल (7 जून) से थोड़ा बुखार और गले में दर्द है। कल दोपहर से उन्होंने अपने आपको आइसोलेट कर रखा है। डॉक्टर ने सलाह दी है कि कल उनका कोरोना टेस्ट होगा। हम सब ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे सकुशल रहें और जल्दी से स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटे।”
सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…
आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया... खड्डा…
न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…
नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…