News Addaa WhatsApp Group Join करें

आज से WhatsApp से भेज सकेंगे पैसे, कंपनी ने बताया कैसे करेगा काम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 6, 2020  |  11:09 AM

1,192 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आज से WhatsApp से भेज सकेंगे पैसे, कंपनी ने बताया कैसे करेगा काम!

Whatsapp UPI Payment: यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च करने के लिए वॉट्सऐप (WhatsApp) को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है.

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए...

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) के यूजर्स अब भारत में मनी ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे. वॉट्सऐप के जरिए आप किसी दूसरे वॉट्सऐप यूजर्स को या यूपीआई आईडी (UPI ID) में पैसा भेज सकते हैं. दरअसल, यूपीआई पेमेंट सर्विस लॉन्च करने के लिए वॉट्सऐप को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से मंजूरी मिल गई है.

फेज वाइज होगा विस्तार

वॉट्सऐप काफी समय से यूपीआई सिस्टम का परीक्षण कर रहा था लेकिन प्राइवेसी का मामला अटका हुआ था. एनपीसीआई ने गुरुवार को वॉट्सऐप पे को लाइव करने की अनुमति फेज वाइज दी है. फिलहाल 20 लाख यूजर्स ही इस सर्विस का लाभ उठा पाएंगे.

200 मिलियन से ज्यादा यूजर्स

फिलहाल भारत में वाॅट्सऐप के 200 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं. माना जा रहा है कि वॉट्सऐप पे के लॉन्च होने से यूपीआई पेमेंट मार्केट में फोन पे, पेटीएम, गूगल पे आदि को कड़ी टक्कर मिलेगी.

क्या है यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस/UPI

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई (Unified Payments Interface) एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बैंक अकाउंट में पैसे तुरंत ट्रांसफर कर सकता है. यूपीआई के माध्यम से आप एक बैंक अकाउंट को कई यूपीआई ऐप से लिंक कर सकते हैं. वहीं, अनेक बैंक अकाउंट को एक यूपीआई ऐप के जरिए संचालित कर सकते हैं.

अक्‍टूबर में हुए 200 करोड़ के UPI ट्रांजैक्शन

गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच लोगों ने घर बैठे-बैठे नया रिकॉर्ड बना डाला है. दरअसल, अक्‍टूबर 2020 के दौरान देशभर में यूपीआई बेस्ड लेनदेन के मामले में देश ने एक महीने में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “अनुज” सिर्फ नाम नहीं, भरोसे की पहचान: अपराधियों के लिए... खड्डा…

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें
महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें

न्यूज़ डेस्क, newsaddaa (कुशीनगर): देश में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और बड़ा…

इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking